यह मेरा-तुम्हारा जो रिश्ता है
बेनाम सा एक रिश्ता है
इस रिश्ते को कोई नाम न दो
नाम दिया तो सरहदें तय हो जाएँगी
बेहद है यह रिश्ता , इसे बेहद ही रहने दो
इस रिश्ते को कोई नाम न दो
कागज़ के फूल है रिश्ते इस जहाँ के
महकता है ये रिश्ता, इसे महकता ही रहने दो
इस रिश्ते को कोई नाम न दो
रिश्ते जो नामदार हें, उम्मीदों से उनमे हार है
बे-उम्मीद है ये रिश्ता हमारा इसे बे-उम्मीद ही रहने दो
इस रिश्ते को कोई नाम न दो
Showing posts with label बेनाम रिश्ता. Show all posts
Showing posts with label बेनाम रिश्ता. Show all posts
Friday, May 23, 2008
Subscribe to:
Comments (Atom)